Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

ग्वालियर में कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत

Date:

ग्वालियर–ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक कार ने सड़क किनारे चल रहे कांवड़ियों को कुचल दिया। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर है। मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं।

हादसा नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे के बाद कार समेत कांवड़िए सड़क किनारे खाई में जा गिरे थे। कंपू, जनकगंज, झांसी रोड, माधौगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकालकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया।

सीएसपी हीना खान ने बताया, कार काफी स्पीड में थी। इसी दौरान टायर फट गया, जिस कारण अचानक बेकाबू होकर कांवड़ियों को कुचलते हुए हाईवे से नीचे झाड़ियों में पलट गई। पुलिस पहुंची तो कार में कोई नहीं मिला। कार सवारों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सिमरिया पंचायत में बंजारों का पुरा से एक परिवार और समाज के 13 लोग कांवड़ भरने के लिए निकले थे। सभी भदावना के शिवमंदिर के झरने से जल लेकर घाटीगांव के सिमरिया लौट रहे थे। कांवड़ में भरे जल से बुधवार को महादेव का अभिषेक करना था। शीतला माता मंदिर तिराहा पर पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। घटनास्थल से उनका गांव 35 किमी ही दूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल*

- मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...