Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 10 की मौत:25 से ज्यादा घायल,

Date:

 

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार को एक हाईस्कूल में गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। अभी तक ये जानकारी नहीं आई है कि मरने वालों में कोई छात्र शामिल है या नहीं। स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर भेजी गईं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग अपने परिवार वालों को ढूंढने के लिए बाहर निकल आए हैं, वे अपने घर लौट जाएं और वहीं सुरक्षित रहें।

सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, हादसे वाले टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में क्लास 7 से 12 तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर केन फ्लॉयड ने कहा कि हालात तेजी से बदल रहे थे और स्थिति काफी गंभीर थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन, इमरजेंसी टीमों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस को कार्रवाई करने में मदद मिली।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट (भारतीय समयानुसार रात करीब 2 बजे) पर स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल के अंदर दाखिल हुई। वहां कई लोग घायल और मृत हालत में मिले।

एक व्यक्ति जिसे हमलावर माना जा रहा है वो भी मृत पाया गया। उसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related