Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत:17 से ज्यादा गंभीर

Date:

होशियारपुर–पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार सुबह 10 बजे यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसके बाद बस बेकाबू होकर बीच सड़क पर ही पलट गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस में कुल 39 यात्री सवार थे। मरने वालों में मां और बेटी भी शामिल हैं। जिनकी पहचान रज्जू बाला बेटी अशरफ अली और मीना पत्नी अशरफ अली निवासी बुड्ढा मल के रूप में हुई है।
यह हादसा दसूहा-हाजीपुर रोड पर अड्डा सगरां के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद 7 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया। बस से घायलों और मृतकों को निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। DSP का कहना है कि जांच में जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...