Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

बजट सत्र- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज आएगा धन्यवाद प्रस्ताव:

Date:

संसद के बजट सत्र का सोमवार को चौथा दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। वहीं कल रविवार को संसद में आम बजट 2026-27 पेश किया गया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए गए हैं। लोकसभा में बहस की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे। कार्यसूची के अनुसार, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

संभावना है कि राहुल गांधी भी बोल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी (बुधवार) को जवाब देंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से जुड़े सवालों पर 11 फरवरी को जवाब दे सकती हैं।

इससे पहले 1 फरवरी को सीतारमण ने 85 मिनट के बजट भाषण दिया। बजट सत्र में विपक्ष आम बजट और एपस्टीन से जुड़े मुद्दे पर संसद में हंगामा कर सकता है।

दरअसल कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 31 जनवरी को दावा किया था कि पीएम मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार के दोषी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी थी।

सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव

बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। 28 जनवरी से शुरू हुआ पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा।

लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं।

इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related