Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

बजट 2026- अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट:लखनऊ,भोपाल-जयपुर जैसे शहरों को ₹5000 करोड़ मिलेंगे,

Date:

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट, टैक्स फाइल में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी बातें कहीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद के पहले बजट में देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़ किया गया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई। हथियार खरीदी, सेना के आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले ₹2.19 लाख करोड़ खर्चे जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधे 22% की बढ़ोतरी है।

इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। सीतारमण के भाषण में इन राज्यों पर सीधा असर डालने वाली बड़ी घोषणाएं नहीं रहीं, लेकिन तमिलनाडु-बंगाल को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात मिली है।

बजट में सिटी इकोनॉमिक रीजंस (CIR) के तहत अगले 5 साल के लिए टियर-2/3 शहरों के लिए ₹5,000 करोड़ का फंड के लिए रखा गया है। इनका उद्देश्य भोपाल, जयपुर, पटना जैसे शहरों में आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related