Wednesday, August 12, 2026
Wednesday, August 12, 2026

पंजाब BJP के कार्यकारी प्रधान के भाई का देहांत:

Date:

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 15 दिनों से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था और पिछले तीन दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानकोट स्थित सिविल अस्पताल के पास श्मशान घाट में किया जाएगा।

एक ही घर में रहते थे दोनों परिवार

राम प्रसाद शर्मा पावर ग्रिड से एजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अश्वनी शर्मा के जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अपने छोटे भाई अश्वनी शर्मा के साथ हर समय चट्टान की तरह खड़े रहते थे। संयुक्त परिवार के रूप में दोनों परिवार एक ही घर में रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related