Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026

चंडीगढ़ के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वायड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Date:

चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। Delhi Public School, Strawberry Fields High School और Chitkara International School को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई।

ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर 1 बजे स्कूलों में धमाके किए जाएंगे, जबकि 3:11 बजे हरियाणा सीएम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई। साथ ही अंबाला से दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी भी दी गई।

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

ई-मेल में खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” बताने वाले संगठन ने जून 1984 में दरबार साहिब पर हुए सैन्य अभियान का जिक्र करते हुए धमकी दी। फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related