Sunday, October 4, 2026
Sunday, October 4, 2026

शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की मिली धमकी

Date:

अंबाला–भारतीय रेलवे को आज सुबह एक धमकी भरा कॉल आया। जिसमें कहा गया कि गाड़ी संख्या 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में बम रखा गया है। जिसकी सूचना आरपीएफ पोस्ट अंबाला को दी गई। जिसके बाद अंबाला आरपीएफ ने ट्रेन को रोक कर पूरी ट्रेन की छानबीन की। हालांकि ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, रेलवे कंट्रोल रूम को एक धमकी प्राप्त हुई जिसमें अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी को बम से उड़ाने की धमकी थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हो गईं। जैसे ही ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची यहां सुरक्षा एजेंसियों ने पहले पूरी ट्रेन को खाली कराया। जिसके बाद चेकिंग की गई।
वहीं, चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने पूरी ट्रेन के यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद पूरी ट्रेन और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रेन को एक घंटे तक अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अंबाला पोस्ट रविंद्र ने बताया कि अंबाला कैंट स्टेशन पर ट्रेन को एक घंटे के लिए रोका गया। जिसमें जांच की गई। लेकिन कुछ खास नहीं मिला। जिसके बाद अन्य जांच कर ट्रेन को दिल्ली की और रवाना कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

 खाद्य मंत्री ने तरनतारन दाना मंडी में धान की...