Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में रिहायशी कॉलोनी में बम फटा:धमाके से उसे ले जाने वाले के हाथ-पैर उड़े

Date:

 

अमृतसर—पंजाब में अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर रिहायशी कॉलोनी में मंगलवार सुबह बम धमाका हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति के हाथ और पैर चिथड़े की तरह उड़ गए। उसका पूरा शरीर छलनी था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई।

लोगों का कहना था कि यहां बम फटा है। हालांकि, इस बारे में पुलिस ने पहले कोई पुष्टि नहीं की थी। जबकि, बाद में SSP ने माना कि यह बम धमाका ही था। उन्होंने आतंकी हमले की भी आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान माहौल खराब करने की साजिश कर रहा है। जो व्यक्ति घायल हुआ था, वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो गया और उसके खुद के ही चिथड़े उड़ गए। मौके पर आग भी लगी मिली थी, जिसे लेकर पुलिस का कहना है कि यह आग धमाके से ही लगी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related