Friday, May 29, 2026
Friday, May 29, 2026

फिरोजपुर कैंट एरिया में होगी ब्लैकआउट रिहर्सल

Date:

फिरोजपुर–पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच फिरोजपुर कैंट एरिया व सीमावर्ती गांवों में ब्लैकआउट की रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान कैंट एरिया के साथ सटे गांवों में रविवार (4 मई) को रात 9 से साढे 9 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।
केंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।इसमें लिखा है कि लोग रात 9 बजे से 9.30 बजे तक घरों में रहें और इस दौरान लाइटें बंद रखें। ये भी हिदायत दी गई कि लोग जनरेटर और इनवर्टर का भी यूज न करें।
मॉक ड्रिल की सूचना देने के लिए फिरोजपुर कैंट प्रशासन ने मुनादी भी करवाई ताकि लोग डरें न। ऑटो पर स्पीकर लगाकर बताया गया कि लोग घबराएं न, रात को ब्लैकआउट के तहत घरों की लाइट न जलाएं। इस दौरान 30 मिनट तक हूटर भी बजेगा। ये सुरक्षा के मद्देनजर एक अभ्यास है। इसे पूरा करने में लोग सहयोग दें। लोगों से अपनी दुकानें भी टाइम से बंद करने का अनुरोध किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार

कहा- बिट्टू घटिया राजनीति और निजी कीचड़ उछालने...