Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

लुधियाना उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित:जीवन गुप्ता को मिला टिकट

Date:

लुधियाना–भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।
यह जानकारी भाजपा की ओर से 31 मई 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। इस सीट के लिए मतदान 19 जून 2025 को होगा, जबकि मतगणना और परिणामों की घोषणा 23 जून 2025 को की जाएगी।
बता दें कि उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले AAP ने शहर में रोड शो निकाला, जिसमें सीएम भगवंत मान के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग, जालंधर सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, और पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related