Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर!

Date:

 

 

जालंधर, 11 जनवरी

जालंधर के वार्ड नंबर – 62 से आम आदमी पार्टी के पार्षद वनीत धीर नगर निगम के नए मेयर होंगे। वहीं बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीनों नए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जालंधर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। शहर का विकास और आधुनिकीकरण हमारी प्राथमिकता है।

जैसे ही तीनों नामों का ऐलान हुआ रेड क्रॉस भवन के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों ओहदेदारों को बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी का मेयर बनने से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर की जनता ने निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा फतवा दिया, इसलिए आज पूर्ण बहुमत के साथ जालंधर में ‘आप’ का मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर बन सका। उन्होंने जालंधर के लोगों का धन्यवाद किया और भरोसा दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा उभरते सुरक्षा खतरों से...