Sunday, July 5, 2026
Sunday, July 5, 2026

CM मावां धीयां सत्कार योजना: 25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 1 अगस्त को मिलेगी 3 महीने की राशि

Date:

पंजाब सरकार ने सीएम मावां धीयां सत्कार योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 जून के बाद योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली पात्र महिलाओं को 1 अगस्त को एक साथ तीन महीने की राशि जारी की जाएगी। इस भुगतान में जुलाई, अगस्त और सितंबर की किस्त शामिल होगी।

सरकार के अनुसार, 25 जून तक पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को पहले ही तीन महीने की अग्रिम राशि जारी की जा चुकी है। वहीं, जिन महिलाओं ने इसके बाद आवेदन किया है, उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के बाद योजना का लाभ दिया जाएगा।

योजना की शुरुआत 1 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के धूरी से की थी। लॉन्च के दौरान सामान्य वर्ग की महिलाओं के खातों में ₹3,000, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं के खातों में ₹4,500 की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की गई थी। अब तक इस योजना के लिए 36 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी। पैसे जमा होने की सूचना मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए मिलेगी और किसी भी प्रकार के बिचौलिए या कटौती की गुंजाइश नहीं होगी।

इसके अलावा, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग महिलाएं, जो पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।

सरकार का दावा है कि इस योजना से पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट में ₹9,300 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related