Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, थाने में हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले बदमाश गिरफ्तार

Date:

 

 

जालंधर/नवांशहर: पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, नवांशहर में पुलिस स्टेशन में हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गुर्गे खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स से संबंध रखते हैं। इंटेलिजेंस के नेतृत्व में काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर एस.बी.एस. नगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार गुर्गों की पहचान युगप्रीत सिंह (युवी), जसकरण सिंह और हरजोत सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि 2 नवंबर को काठगढ़ के आसरों पुलिस स्टेशन में हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। पिछले 6 महीनों में मॉड्यूल को 4.5 लीटर की फंडिंग मिली है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि 28 नवंबर को जी.टी. रोड जालंधर पर एक डेड लेटर बॉक्स से ग्रेनेड बरामद हुआ था।

गिरफ्तार गुर्गों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) मॉड्यूल के सदस्य हैं, जो जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य देशों में स्थित संचालकों द्वारा ऑपरेट किए जाते हैं और  इन्हें पुलिस संस्थानों व अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...