Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए दिलजीत दोसांझ: छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर को श्रद्धांजलि दी

Date:

 

खन्ना–पंजाबी कलाकार और गायक दिलजीत दोसांझ अपने चंडीगढ़ शो से पहले शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने माता गुजर कौर जी और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में बने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। फिल्मी स्टार दिलजीत सुबह के समय गुरु घर में आए।

दिलजीत ने कड़ी सुरक्षा में गुरु घर में कीर्तन श्रवण किया। वहीं उन्होंने सिर झुकाते हुए शहीदों को नमन करके माता गुजर कौर और छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने सरहिंद की उस दीवार के भी दर्शन किए जहां छोटे साहिबजादों को जिंदा चिनवा दिया गया था। वे ठंडा बुर्ज में भी माथा टेकने गए। इस जगह पर माता गुजर कौर जी की शहादत हुई थी। इस लासानी शहादत को याद करके दिलजीत भावुक भी दिखाई दिए।

माता गुजर कौर जी, छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह की याद में हर साल तीन दिवसीय शहीदी सभा का आयोजन फतेहगढ़ साहिब में किया जाता है। इस बार 25 से 27 दिसंबर तक शहीदी सभा होगी। देश विदेश से संगत यहां नतमस्तक होने आती है। पंजाब के गवर्नर, सीएम समेत कई राजनेता भी इन दिनों इस धरती पर माथा टेकने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related