Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

पिकनिक मनाने गए दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत

Date:

 

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में शुक्रवार को पिकनिक मनाने आए एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम बच्चे सगे भाई थे। दोनो मासूमों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के हदहदवा नदी का है। मृतक बच्चों की पहचान 12 वर्षीय विशाल कुमार और 7 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई। बच्चे अपने पिता गिरधारी साहू समेत पूरे परिवार के साथ अपने घर धनबाद जिला से गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के हदहदवा नदी पहुंचा थे। इस दौरान दोनों मासूम बच्चे बिना माता- पिता को बताए नदी में नहाने चले गए और नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए। लेकिन जब दोनों बच्चों ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया तो पूरा परिवार दोनों को नदी से बाहर निकालने के लिए दौड़ा। लेकिन तब तक दोनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर बच्चों के शव को नदी से निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई है। दोनों बच्चों की मौत से माता-पिता सदमें में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...