Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पंजाब कांग्रेस में बड़ी हलचल, विधायक विक्रमजीत चौधरी की घर वापसी

Date:

जालंधर : कांग्रेस के विधायक की घर वापसी हुई है। राजा वड़िंग की नेतृत्व में फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को कांग्रेस में वापस शामिल किया है। दरअसल, लुधियाना के दाखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली के दौरान विक्रमजीत चौधरी को पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया।

बता दें कि, अप्रैल 2024 में, संसदीय चुनावों से एक महीने पहले, विक्रमजीत चौधरी को पार्टी से निलंबित किया गया था। उस समय चौधरी और उनकी मां करमजीत कौर चौधरी जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिसके बाद विक्रमजीत चौधरी ने चन्नी की उम्मीदवारी के खिलाफ कई बयान दिए थे। इसी वजह से पार्टी ने उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया था।

वहीं, उनकी मां करमजीत कौर चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा के उम्मीदवार सुषील कुमार रिंकू का समर्थन किया था। बाद में चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल कीI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...