Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

पंजाब में Corona को लेकर बड़ी खबर, जारी हुई विशेष हिदायतें

Date:

 

बठिंडा: कोविड-19 के बारे में बात करते हुए कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने लोगों से अपील की कि कोविड का वैरिएंट हल्का है, जिसको लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह द्वारा जारी वीडियो संदेश का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने राज्य के नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि पंजाब में कोविड-19 के जे.एन.-1 वैरिएंट को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वैरिएंट आमतौर पर हल्का होता है और अब तक पंजाब में इससे संबंधित कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पूरी तरह तैयार है। सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं और आवश्यक दवाओं, ऑक्सीजन और वैज्ञानिक विशेषज्ञता के साथ टीमें तैनात की गई हैं। सभी जिलों में निगरानी की जा रही है और लगातार परीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित मामले की पहचान की जा सके और उसका तुरंत इलाज किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related