अमृतसर : नार्को-टेररिस्ट नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर यूनिट ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने अमृतसर के गांव महल के पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों सरवन सिंह निवासी अवा गांव और शमशेर सिंह गांव इकतियारनगर को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत लगभग ₹450 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस बारे में जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने शेयर की है।
डी.जी.पी. ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी हैंडलर और पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे। यह नेटवर्क बॉर्डर पार से ड्रग तस्करी से जुड़ा था। इस बारे में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच चल रही है।


