Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण बढ़ने से प्रशासन सतर्क: प्रदूषण कम करने के निर्देश

Date:

चंडीगढ़–चंडीगढ़ में तेजी से बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में अधिकारियों को वायु प्रदूषण कम करने के उपायों पर जोर देने के निर्देश दिए गए।

मंगलवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 191 तक पहुंच गया, जो सोमवार के 162 के मुकाबले काफी खराब था। दोपहर के समय सेक्टर 22 के वायु निगरानी स्टेशन पर AQI 302 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। इसी तरह, सेक्टर 53 और सेक्टर 25 के स्टेशनों पर भी शाम के समय AQI 253 से ऊपर पहुंच गया।

चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीसी) ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदूषण का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा और “बहुत खराब” स्थिति में पहुंच गया, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू किया जाएगा। इसके तहत शहर में कई एहतियाती कदम उठाए जाएंगे, जिसमें वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए जरूरी प्रावधान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...