Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

चंडीगढ़ में पंजाब BJP ने ‘जनता की विधानसभा’ लगाई

Date:

चंडीगढ़–पंजाब में बाढ़ के मुद्दे पर सरकार के स्पेशल सेशन के बीच भाजपा ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में अपनी खुद की विधानसभा लगाई। इसे ‘जनता की विधानसभा’ नाम दिया गया और चरणजीत सिंह अटवाल को स्पीकर बनाया गया।

भाजपा नेताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम जनता के साथ हो रहे धोखे, ज्यादतियों, नुकसान, बाढ़ के कारण, CAG रिपोर्ट और पैसों के हिसाब-किताब पर तथ्यों के साथ चर्चा करने के लिए हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद बाढ़ में मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फिर विधानसभा सदन की तरह कार्यवाही शुरू करते हुए इसमें पंजाब सरकार की निंदा का प्रस्ताव लाया गया।

इसमें पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सदन का दुरुपयोग कर रही है। वहीं, स्पीकर बने चरणजीत अटवाल ने कहा कि पंजाब में जो बाढ़ आई है, उसकी वजह नहरों की समय पर रिपेयरिंग न होना है। यह AAP की जिम्मेदारी थी। सीनियर नेता तरुण चुग ने कहा कि AAP सरकार ने बाढ़ रोकने के लिए क्या-क्या किया, इसका हिसाब देना चाहिए। इसकी CBI जांच भी होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...