Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

श्री अकाल तख्त साहिब स्पष्टीकरण देने पहुंची बीबी जागीर कौर, दिया बड़ा बयान

Date:

 

पंजाब  : शिरोमणि कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं, जहां उन्होंने केसों की बेअदबी व अपनी बेटी के हत्या के मामले में स्पष्टीकरण दिया। स्पष्टीकरण देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा कि मुझे अफसोस है कि महान तख्त पर अब ऐसे मुद्दे भी आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ बेटी का मामला बिल्कुल झूठा था। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है। मैं पिछले 40 सालों से पंथ की सेवा कर रही हूं। मैं हमेशा गुरु ग्रंथ साहिब जी की शरण में रही हूं और हमेशा गुरु का सहारा लेकर लोगों की सेवा करती रही हूं। मुझे अफसोस है कि महान तख्त की मर्यादा को धक्का लगा है।

उल्लेखनीय है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने शिरोमणि कमेटी की बीबी जगीर कौर को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। बीबी जगीर कौर को भेजे पत्र में बताया गया था कि उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। उन पर (केसों की बेअदबी) और अपनी बेटी के हत्या का आरोप भी है। इसलिए उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...