Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

भोले बाबा हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया:कहा- उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे

Date:

 

हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा सामने आया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें और संगत को इस दुखी की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। मृतकों के परिजन और घायलों की मदद हमारी कमेटी करेगी।

भोले बाबा का यह बयान हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी और सेवादार देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया। शुक्रवार देर रात हाथरस सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश ने दिल्ली के एक अस्पताल में पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसकी पुष्टि खुद भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने की। उन्होंने कहा- देव प्रकाश हार्ट का मरीज है। तबीयत ठीक नहीं थी। UP पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

हाथरस हादसे पर बसपा प्रमुख मायावती का पहला बयान आया है। शनिवार सुबह उन्होंने कहा- भोले बाबा समेत जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में सरकार राजनीतिक स्वार्थ में न पड़े।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related