Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

भारत भूषण आशु की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने भेजा समन

Date:

 

लुधियाना: लुधियाना पश्चिमी हलके में होने जा रहे उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजिलेंस विभाग द्वारा आज ही पेश होने के समन भेजे गए है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आशु को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह जेल भी गए थे। अब एक नए मामले में उन्हें फिर से समन जारी किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक यह मामला लुधियाना के एक स्कूल की जमीन से जुड़े विवाद से संबंधित है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक भारत भूषण आशु का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस समन ने उपचुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related