Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी

Date:

बठिंडा चंडीगढ़, 21 मई 2024 – मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बठिंडा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां के लिए चुनाव प्रचार किया। भगवंत मान ने बठिंडा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए किकली का दूसरा पार्ट (सियासी कविता) सुना कर सुखबीर बादल पर शायराना तरीके से वार किया।

भगवंत मान ने भाषण के दौरान मान शिरोमणि अकाली दल बादल और बादल परिवार पर हमला बोलते कहा कि इस बार बादल परिवार का बठिंडा से भी सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबी के बाद अब बादल परिवार की बठिंडा वाली आखिरी कील भी आप उम्मीदवार गुरमीत खुड्डियां ही उखाड़ेंगे।

मान ने कहा कि बादल परिवार ने अंग्रेजों और मुगलों की तरह पंजाब को लूटा। अंग्रेज और मुगल तो देश को लूटने ही आए थे इसलिए हमें उसका कम दुख है, लेकिन बादल परिवार ने सेवा और पंथ के नाम पर पंजाब को लूटा इसलिए पंजाब के लोग इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। मान ने कहा कि इस चुनाव में बादल परिवार की राजनीति का अंत होने वाला है। अब वे इतिहास के पन्नों में मिलेंगे।

किकली का दूसरा पार्ट

किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी
समझ कुझ आवे ना
वोट कोई थ्यावे ना
मक्खी उड्डे ना पिंडे तों
सीट फस गई बठिंडे तों
किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी
कंम कीते भगवंत ने
साडी पार्टी दा अंत ने
भ्रष्टाचारियां नूं कोई ढिल्ल नी
बिजली दा कोई बिल्ल नी
कस्सियां च पानी ऐ
नौकरियां देन वाली लंमी कहानी ऐ
लोक उदों सानूं चाहुन्दे सी
जिन्ना चीर वड्डे बादल साहब ज्युंदे सी
उहतों बाअद ना समझी ना सोची ऐ
अकाली दल दी फट्टी फिर साले-जीजे ने पोची ऐ
मेरा सुक्की जावे खून वे
नाले उड्डी जाए सकून वे
ज्युं-ज्युं नेड़े आई जावे वोटां वाली 1जून वे
असीं बड़ी मौज लुट्टी ऐ
घुग्गी छित्तर नाल कुट्टी ऐ
हून जड़ साडी मान ने पुट्टी ऐ
लै राजनीति विच्चों ऐतकीं बादल परिवार दी छुट्टी ऐ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related