Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद आशु ने दिया इस्तीफा

Date:

 

लुधियाना : लुधियाना उपचुनाव में मिली हार के बाद भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि आशु को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
वहीं लुधियाना उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजा वडिंग का भी बड़ा बयान सामने आया है। राजा वड़िंग ने हार की साफ तौर पर जिम्मेदारी ले ली है। राजा वडिंग ने कहा है कि यह चुनाव हारने का उन्हें बेहद अफसोस है। लुधियाना चुनाव में हार की जिम्मेदारी वह लेते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान काफी मेहनत की और जहां-जहां उनकी जरूरत थी, वह वहां पहुंचे और वहां जाकर प्रैस कांफ्रैंस की। लेकिन बावजूद इसके उन्हें चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, जोकि बहुत अफसोसजनक है। उन्होंने इस हार को सीधे-सीधे शब्दों में अपने सिर ले लिया है।
बता दें कि आज लुधियाना उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है, जिसमें आप के उ्ममीदवार संजीव अरोड़ा को बड़ी जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु को हार का सामना करना पड़ा है। संजीव अरोड़ा ने करीब 10000 से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की है, जोकि एक बड़ी जीत मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related