कुछ लोगों को अक्सर बेवजह थकान, भूलने की आदत या हाथ-पैरों में झुनझुनी महसूस होती है। इन लक्षणों को लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये शरीर में विटामिन B12 की कमी के संकेत हो सकते हैं।
विटामिन B12 (कोबालामिन) एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने और ब्रेन फंक्शन को सपोर्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है।
विटामिन B12 की कमी के लक्षण धीरे-धीरे दिखते हैं, इसलिए लोग इसे तनाव या उम्र का असर मान लेते हैं। लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स और पर्निशियस एनीमिया (ऑटोइम्यून बीमारी) जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
पिछले कुछ सालों में ये समस्या तेजी से बढ़ी है। ‘द इजिप्शियन जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ में साल 2022 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत में करीब 75% लोग यानी लगभग 65 करोड़ से अधिक आबादी विटामिन B12 की कमी से जूझ रही है। हालांकि अगर समय रहते पहचान हो जाए तो यह कमी आसानी से पूरी की जा सकती है।
तो चलिए, आज फिजिकल हेल्थ कॉलम में हम विटामिन B12 डेफिशिएंसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- शरीर में विटामिन B12 का क्या काम है?
- विटामिन B12 की कमी के मुख्य कारण क्या हैं?
- इसकी कमी के शुरुआती संकेत क्या हैं?
- विटामिन B12 की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है?


