Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

कैथल में रिश्वत लेने वाले पैक्स के AR सस्पेंड:नौकरी लगवाने के नाम पर मांगे थे एक लाख

Date:

 

कैथल–कैथल जिले में पैक्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पैक्स के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ऋषि महाजन को हरियाणा सहकारिता विभाग ने सस्पेंड कर दिया। रजिस्ट्रार ने इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के साथ मिलकर गांव पाडला के एक युवक को नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसमें से 70 हजार रुपए वे पहले ले चुके थे।

वीरवार को असिस्टेंट रजिस्ट्रार व इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। अब सहकारिता विभाग के ACS ने इस संबंध में निलंबन का लेटर जारी किया है।

वेतन पर भी प्रभाव

अपने निलंबन के पहले छह महीनों के दौरान ऋषि महाजन अवकाश वेतन और महंगाई भत्ते के बराबर राशि पर निर्वाह भत्ते के हकदार होंगे, जो उन्हें आधे औसत या आधे वेतन पर छुट्टी पर होने पर मिलता। यदि निलंबन की अवधि छह माह से अधिक हो जाती है, तो उसे जीवन निर्वाह भत्ता की दर इस शर्त के अधीन दी जाएगी कि वह इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा कि वह किसी अन्य रोजगार, व्यवसाय में संलग्न नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related