Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

कपूरथला में एक और स्कूल बस हादसे की शिकार, बच्चों को आई चोटें

Date:

 

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है, जहां बीते कल के बाद आज भी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, एक स्कूल बस और यात्री बस के बीच हुई भयानक टक्कर के बाद कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, यात्री बस के कंडक्टर और केअरटेकर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुभानपुर रोड पर गांव बूट के पास हुआ, जब कैंब्रिज स्कूल बस और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बसें सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गईं। मौके पर पहुंचे बादशाहपुर चौकी के पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्री बस के चालक मंजीत सिंह को राउंडअप कर लिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों की मदद से स्कूल बस के घायल केयरटेकर और कंडक्टर को सुभानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही स्कूल बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और स्कूल बस ड्राइवर की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related