Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

आंध्र प्रदेश- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के तीन टुकड़े किए ,थाने पहुंचकर अपराध कबूला

Date:

 

विशाखापट्टनम  -आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया।

 

मृतक की पहचान 31 साल की मोनिका के रूप में हुई है। वहीं आरोपी 35 साल का चिंतादा रविंद्र है। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा।

 

सिर और हाथों को सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की कोशिश की। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर और फ्रिज में शव के टुकड़े मिले। मोनिका का सिर गायब था। पुलिस को शक है कि रविंद्र ने उसे किसी दूसरी जगह पर ठिकाने लगाया।

पत्नी मायके गई थी, प्रेमिका को मिलने बुलाया था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंडियन नेवल शिप (INS) डेगा में तैनात एक टेक्निशियन है। रविंद्र और मोनिका 2021 में ‘मिंगल’ नामक डेटिंग ऐप पर मिले थे। इसके बाद दोनों अक्सर विशाखापट्टनम के अलग-अलग स्थानों जैसे पार्क और थिएटर में मिलते थे।

 

धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। 2024 में रविंद्र ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी के अनुसार, शादी के बाद से मोनिका अक्सर उसकी पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी देती थी। आरोपी ने दावा किया कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...