Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

बादाम समझ खाया रतनजोत, 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Date:

 

फाजिल्का–फाजिल्का में आज दोपहर में 12 बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ गई। खेलते समय रतनजोत नाम के पौधे का फल बादाम समझकर एक बच्चे ने खा लिया। इसके बाद एक बाद एक करके सभी बच्चे खाते गए।

 

इसके कुछ देकर बाद उनकी हालत खराब हो गई और उल्टियां होने लगीं। जब उन्होंने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और सभी बच्चों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर किया गया है।

 

एसएमओ डाक्टर एरिक ने बताया कि प्वाइजनिंग जैसे लक्षण मिले हैं। हालांकि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का उनका इलाज किया जा रहा है। 6 बच्चे सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी के बच्चों को परिजन अन्य अस्पतालों में ले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...