Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

PM की ‘परीक्षा-पे चर्चा’ में पहुंची चंडीगढ़ की अनन्या

Date:

 

चंडीगढ़—चंडीगढ़ की सरकारी स्कूल की 9वीं की छात्रा अनन्या शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा-पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुई। कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरकर चुनी गई अनन्या ने न सिर्फ कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि पीएम को अपने हाथ से बनाया हुआ हैंडबैग और बुके भी भेंट किया।

 

पीएम ने अनन्या के गिफ्ट की तारीफ करते हुए “वेरी गुड” कहा। इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। अनन्या ने कहा कि उन्हें एक पल के लिए भी यह एहसास नहीं हुआ कि वह किसी अनजान जगह या अनजान व्यक्ति के बीच हैं। वहीं आज ((6 फरवरी को) ‘परीक्षा-पे चर्चा’ कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

 

अनन्या ने कहा कि मेरा फेवरेट पार्ट AI रहा था। इस पर पीएम ने कहा कि AI का यूज करो। एआई एक हेल्प है, पर वह हमें हमारे जो गोल हैं, वहां तक नहीं पहुंचा सकता।

 

उन्होंने कहा कि AI को इस तरीके से यूज करो, ताकि यह हम सबके लिए अच्छे से यूजफुल हो। अनन्या ने कहा कि मैं भी इसी तरह एआई का यूज करती हूं, जैसे टेक्नोलॉजी से रिलेटेड ऐप बनाना वगैरह। इसलिए मुझे यह बात अच्छी लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...