Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

इंडोनेशिया के शिपयार्ड पर तेल टैंकर में ब्लास्ट; भयंकर आग से मची हाहकार, जिंदा जलकर मरे 10 लोग व 21 घायल

Date:

 

International : इंडोनेशिया के बाटम द्वीप पर एक शिपयार्ड में कच्चे पाम तेल के टैंकर में आग लगने के बाद हुए तेज विस्फोट  में कम से कम  10 लोगों की मौत  और  21 अन्य घायल  हो गए।रियाउ प्रांतीय पुलिस प्रमुख  असप सफरूद्दीन  ने बताया कि जहाज का गैस टैंक मरम्मत के दौरान आग पकड़ गया। टैंकर की मरम्मत  तंजुंगुनकांग बंदरगाह स्थित शिपयार्ड  में चल रही थी। आग लगने के बाद विस्फोट हुआ, जिससे कई श्रमिक डर के मारे भागे।

विस्फोट में मृतक की संख्या 10 बताई गई है, जबकि 21 अन्य को जलने के कारण अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने प्रियजनों की जानकारी ले रहे हैं। सफरूद्दीन ने बताया कि वर्ष 2009 में बने इसी जहाज पर  जून में हुई दुर्घटना में 4 लोग मारे गए थे और 5 घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...