Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

अमृतसर के को-पायलट की एयर एंबुलेंस क्रैश में मौत:300 से अधिक घंटे उड़ान अनुभव; 2 साल पहले शादी

Date:

 

अमृतसर–अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर के को-पायलट सबराजदीप सिंह की झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश में मौत हो गई। उनके पास 300 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव था।

 

वह बीती रात रांची से दिल्ली एक मरीज को लेकर जा रहे थे, लेकिन टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद विमान का संपर्क टूट गया और चतरा में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

 

सबराजदीप सिंह की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका चार महीने का बेटा है। वह दो दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर गए थे। परिवार के अनुसार, उनकी फूफा रणजीत सिंह से फोन पर आखिरी बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काम पर बुलाया जा रहा है और अब जाना पड़ेगा। परिवार को सूचना मिली है कि उनका पार्थिव शरीर कल सुबह घर पहुंचेगा। उनके परिवार में दादा साहिब सिंह, पिता अमरीक सिंह के अलावा दो भाई भी हैं।

 

समरिया के जंगलों में क्रैश हुई एयर एंबुलेंस

 

रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

 

प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...