Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

बिहार चुनाव के बीच BJP सांसद से मांगी ₹10 करोड़ की रंगदारी, बेटे की हत्या की धमकी 

Date:

 

 

नेशनल  : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बेतिया जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को अज्ञात बदमाशों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए फोन किया है। अपराधियों ने रकम न देने पर सांसद के बेटे डॉक्टर शिवम जायसवाल की हत्या की धमकी भी दी है। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि चुनावी माहौल में यह घटना सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

बेटे की हत्या की धमकी के साथ रंगदारी की मांग

घटना 23 अक्टूबर की दोपहर की है, जब दो अलग-अलग नंबरों से अपराधियों ने सांसद के फोन पर संपर्क किया। बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप के अनुसार, दोपहर 12:40 बजे और 12:44 बजे अज्ञात कॉलरों ने 10 करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने स्पष्ट धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो सांसद के बेटे को जान से मार दिया जाएगा। सांसद संजय जायसवाल ने तुरंत बेतिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related