Monday, July 6, 2026
Monday, July 6, 2026

पंजाब में टूटेगा गर्मी का पिछले 46 साल का रिकॉर्ड, तापमान 48 डिग्री तक जाने का अलर्ट

Date:

चंडीगढ़, 22 मई –  जून का महीना शुरू होने से पहले ही गर्मी का पारा डराने लगा है। राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 और राजस्थान के पिलानी में 47.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर अधिकारियों की माने तो राजस्थान में अगले 5 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री से ऊपर जा सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब का चार जिलों फाजिलका, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का दावा है कि पंजाब के कई जिलों में 25 मई तक तापमान 48 डिग्री के आसपास आ सकता है। अगर ऐसा होता है कि पंजाब में गर्मी का पिछले 46 सालों का रिकार्ड टूट जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related