Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

लुधियाना में लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ अकाली दल:गांव-गांव जाकर लोगों को करेंगे जागरूक

Date:

जगराओं, लुधियाना–लुधियाना में लैंड पूलिंग स्कीम के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला पूर्व विधायक एस.आर. कलेर के नेतृत्व में अकाली दल के नेताओं की बैठक में लिया गया। अकाली नेताओं का आरोप है कि दिल्ली के इशारे पर पंजाब के किसानों की जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सीएम कुर्सी की खातिर पंजाब को नीलाम कर रहे हैं। नेताओं ने दावा किया कि पंजाब का अस्तित्व खतरे में है और केजरीवाल की नजर पंजाब के खेतों पर है। शिरोमणि अकाली दल घर-घर जाकर इस अभियान के माध्यम से केजरीवाल के इरादों को उजागर करेगा।

नेताओं ने कहा कि पंजाब को लूटने वाले लुटेरे अजनबी की तरह आते हैं और भोले-भाले लोगों को लूटकर भाग जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाब की जनता केजरीवाल को करारा जवाब देगी। बैठक में सी. उपाध्यक्ष भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन कमलजीत सिंह मल्ला, जिला अध्यक्ष चंद सिंह डल्ला, पूर्व चेयरमैन दीदार सिंह मलक समेत कई मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related