Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

पश्चिम एशिया संकट के बीच Air India की बड़ी पहल : आज 80 उड़ानें चलेंगी

Date:

 

इंटरनेशनल — मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद एअर इंडियां और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वे 14 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 80 उड़ानें संचालित करेंगी। इन उड़ानों में निर्धारित (Scheduled) और गैर-निर्धारित (Non-Scheduled) दोनों तरह की सेवाएं शामिल होंगी। हाल के दिनों में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में हवाई संचालन काफी प्रभावित हुआ है। कई उड़ानों को रद्द या डायवर्ट करना पड़ा है।

जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ानें
एयरलाइन के बयान के मुताबिक दोनों कंपनियां जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखेंगी। इन दोनों शहरों के लिए कुल 18 निर्धारित उड़ानें संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रियों की आवाजाही बनी रहे और जरूरी यात्रा सेवाएं प्रभावित न हों।

62 अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलेंगी
नियमित उड़ानों के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 62 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें भी चलाएंगी। ये उड़ानें मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए होंगी। हालांकि इन उड़ानों का संचालन प्रस्थान हवाई अड्डों पर स्लॉट की उपलब्धता और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

यात्रियों को राहत देने की कोशिश
एयरलाइनों का कहना है कि मौजूदा संकट के बावजूद यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है। पश्चिम एशिया में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं, इसलिए उड़ानों का संचालन जारी रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर क्षेत्र में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो हवाई सेवाओं पर और असर पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल एयरलाइंस स्थिति पर नजर रखते हुए संचालन जारी रखने की कोशिश कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...