नई दिल्ली—कफ सिरप से मध्यप्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत के बाद दोनों में राज्यों में दवाएं बैन कर दी गई हैं। एमपी में शनिवार को कोल्ड्रिफ (Coldrif) सिरप बेचने पर रोक लगा दी।
उधर, राजस्थान में डेक्सट्रोमेथोरपन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप और उसे बनाने वाली कंपनी केसंस फॉर्मा को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इस कंपनी का प्लांट जयपुर में है।
कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चिरंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी। बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। राज्य में इस दवा के थोक और रिटेल स्टॉक को सीज कर दिया गया है।
एमपी में कोल्ड्रिफ से 26 दिन 9 बच्चों की मौत
एमपी के छिंदवाड़ा में कप सिरप पीने से 9 बच्चों की मौत हुई। पहला संदिग्ध मामला 24 अगस्त को सामने आया था। पहली मौत 7 सितंबर को हुई थी। इसके बाद 15 दिन में किडनी फेल होने से एक-एक कर 6 बच्चों की मौत हो गई।


