Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

खैहरा के बाद बाजवा के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पास:बैंड-बाजे वाले बयान को लेकर पंजाब विधानसभा में पेश

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के आखिरी दिन सोमार (16 मार्च) को आम आदमी पार्टी AAP अपने विरोधियों पर आक्रामक रही। इस दौरान देश में बनी गैस किल्लत के मुद्दे पर AAP के विधायकों और मंत्रियों ने विधानसभा के बाहर और अंदर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

इसके बाद दलित नेता कांशीराम को भारत रत्न देने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया। वहीं आखिर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के “बैंड-बाजा” वाले बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया।

 

AAP विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने यह प्रस्ताव पेश किया। इसका कांग्रेस विधायकों और बाजवा ने विरोध किया। उन्होंने इस दौरान डिप्टी स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया।

 

इसके बाद प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया, जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...