Monday, June 15, 2026
Monday, June 15, 2026

जालंधर में फूड सप्लाई के 2 इंस्पेक्टर सस्पेंड:जेएस फार्म गबन मामले में विभाग की कार्रवाई

Date:

 

जालंधर—जालंधर के जेएस फार्म गबन मामले में फूड सप्लाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टरों की पहचान अनिल और प्रवीण सल्लण के रूप में हुई है, जो करतारपुर में तैनात थे।

 

इन पर समस्तपुर स्थित जेएस फार्म में रखी करोड़ों रुपए की गेहूं की सुरक्षा और रख रखाव में घोर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। जिला फूड कंट्रोलर (DFSC) नरेंद्र सिंह ने इस निलंबन की पुष्टि की है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब विभाग खुद इस पूरे मामले में विवादों के घेरे में घिरा हुआ है।

 

जालंधर के थाना मकसूदां के अंतर्गत आने वाले जेएस फार्म में सरकारी गेहूं के भंडारण को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस गोदाम में रखी करोड़ों रुपए की सरकारी गेहूं रख रखाव के अभाव में खराब हो गई या उसमें गबन किया गया।

 

जब मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड सप्लाई विभाग के उच्च अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे, तो उन्हें वहां काफी विरोध का सामना करना पड़ा। शुरुआत में विभाग ने फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के खिलाफ मोर्चा खोला और इंस्पेक्टर प्रवीण सल्लण के बयानों के आधार पर पुलिस ने होठी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related