Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पंजाब पहुंचे एक्टर सोनू सूद

Date:

जालंधर–पंजाब में आई भयानक बाढ़ ने अब तक करीब 2 हजार से ज्यादा गांवों को प्रभावित किया है। साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं और करीब चार लाख एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों के हजारों मवेशी बह गए या लापता हैं।

इस विकट हालात में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की टीम ने पंजाब में काम शुरू कर दिया है। आज यानी रविवार को सुबह बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद खुद अमृतसर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुट गए। उन्होंने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया, बल्कि खुद पंजाब के प्रभावित गांवों का दौरा भी शुरू कर दिया है।

सूद ने कहा कि इस समय पंजाब को मदद की बेहद जरूरत है। सोचने वाली बात है कि पूरा समाज ही बाढ़ की चपेट में है, तो मदद कौन करेगा? मगर पंजाबी होने के नाते पंजाबी खुद ही एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम हर घर तक पहुंचें। दो महीने लगें या छह महीने, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, राहत कार्य जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related