Tuesday, September 22, 2026
Tuesday, September 22, 2026

डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की कार के साथ हादसा, 1 की मौ+त, 3 घायल

Date:

 

 

तरनतारन: अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर उस्मा टोल प्लाजा के पास ब्यास जा रहे सेवादारों की एक कार आवारा जानवर को बचाते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इस हादसे को लेकर मौके पर पहुंची सरहाली थाने की पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

अबोहर निवासी राज कुमार बत्तरा ने बताया कि हर महीने की तरह इस बार भी ब्यास डेरे में अकाऊंट डिपार्टौंट में सेवा करने के लिए सेवादार जा रहे थे, जिसके चलते सोमवार सुबह अबोहर से ब्रिजा कार में चार सेवादार ब्यास डेरे के लिए निकले थे। जब उनकी कार उस्मा टोल प्लाजा पर पहुंची तो सामने आवारा पशु आने से कार अचानक बेकाबू हो गई, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। इस भयानक हादसे में एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

 

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अबोहर की रहने वाले सुमन अनेजा के तौर पर हुई है, जबकि घायलों की पहचान अबोहर के रहने वाले पंकज कुमार, राजेश जुनेजा और राकेश सेतिया के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल तरनतारन लाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्यास अस्पताल ले जाया गया है। इस बारे में पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के इंचार्ज सलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर इस सड़क हादसे के संबंध में पोस्टमार्टम कराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके बाद सरहाली थाने में केस दर्ज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

*सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े...

श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में...