Saturday, September 19, 2026
Saturday, September 19, 2026

फाजिल्का ​​​​में आप विधायक ने लगाया झाड़ू: कौंसिल के अधिकारी भी रहे मौजूद

Date:

फाजिल्का -फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्रपाल सवना ने आज शहर में झाड़ू लगाया और सफाई की l उन्होंने कहा कि दिवाली के मद्देनजर वह खुद झाड़ू उठा सफाई कर रहे हैं l अब सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है और पूरा शहर साफ किया जाएगा।

फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे से आज नरेंद्रपाल सवना की अध्यक्षता में नगर कौंसिल के अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष तौर पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई l विधायक नरेंद्रपाल सवना ने कि फाजिल्का शहर उनका घर है l मेरा शहर मेरा मान के तहत वह अपने शहर की सफाई करने के लिए खास तौर पर खुद शुरुआत करने आए हैं l

उन्होंने कहा कि दिवाली के मद्देनजर जहां शहर का कोना-कोना साफ किया जाएगा l वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा भी तैनात की जा रही है l ताकि किसी तरह की कोई घटना न हो l वहीं उन्होंने हुल्लड़बाजों को चेतावनी दी कि अगर किसी भी शख्स ने कोई हुल्लड़बाजी की और शरारत करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related