Thursday, October 29, 2026
Thursday, October 29, 2026

पंजाब में AAP विधायक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Date:

 

तरनतारन : विधानसभा हलका खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत द्वारा उन्हें 12 साल पुराने एक मामले में दोषी करार दिया गया है। इसके बाद 12 सितंबर को उन्हें सजा सुनाई जा सकती है।

जानकारी के अनुसार मार्च 2013 में एक पीड़िता द्वारा बदसलूकी के आरोप लगाए जाने पर मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 11 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मनजिंदर सिंह सहित 9 आरोपी आज मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे, जहां अदालत ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मामले में दोषी करार दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी, जिसमें आरोपियों को सजा सुनाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related