Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

जालंधर में AAP नेता को गोली मारी:गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग

Date:

जालंधर में सुबह 8:15 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराय पर हमला कर दिया गया। यह वारदात शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां बदमाशों ने ओबराय की कार पर फायरिंग कर दी। जिससे कार के शीशे टूट गए।

हमलावरों ने उन पर कुल 5 गोलियां चलाईं, जिससे से गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में परिवार मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। लेकिन परिवार को विश्वास नहीं हुआ और वे श्रीराम अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है और इलाज चल रहा है। लक्की ओबराय को दो गोलियां सीने में और एक गोली सिर में लगी है।

वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...