Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

Date:

  • – विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें, हमारी सरकार जनहित के कार्य जारी रखेगी- भगवंत सिंह मान*

    *- हर घर में रोजगार, हर बुजुर्ग को इलाज और हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का प्रबंध करना मेरी जिम्मेदारी- भगवंत सिंह मान*

    *- जिन मां-बहनों को सम्मान राशि नहीं मिली हैं, फार्म भर दें, उन्हें भी जुलाई से ही पैसे मिलेंगे- भगवंत सिंह मान*

    *- सीएम भगवंत सिंह मान पटियाला के राजपुरा में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम में हुए शामिल*

    राजपुरा, 31 अगस्त- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार कल्याण और विकास पहलों के माध्यम से जनता का एक-एक रुपया लोगों को लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्षी दलों का कोई भी दबाव सरकार के जन-पक्षधर एजेंडे को पटरी से नहीं उतार सकता। राजपुरा में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर को रोजगार, हर बुजुर्ग को इलाज और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने, जिन महिलाओं को अभी तक सम्मान राशि नहीं मिली, उन्हें विश्वास दिलाया कि आवश्यक औपचारिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें भी जुलाई से राशि मिलेगी।

    ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सबका है और हर त्योहार को मिलकर मनाने की इसकी सदियों पुरानी परंपरा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “पंजाब एक ऐसा गुलदस्ता है, जिसमें हर रंग का फूल मौजूद है और इस पवित्र धरती पर सभी बढ़ते-फूलते हैं। हमारी धरती इतनी उपजाऊ है कि यहाँ हर बीज उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता क्योंकि हमारी एकता बहुत मजबूत है।”

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की है, जहाँ लोग एक-दूसरे के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब में राम नवमी, गुरुपर्व या ईद सहित सभी त्योहार मिलकर मनाए जाते हैं। इस कारण यहाँ सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे की साझेदारी और अखंडता का रिश्ता बहुत मजबूत है।”

    तीर्थ यात्रा की सुविधा के लिए अपनी सरकार की पहलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा दी जा रही है। अब इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है और हरिद्वार, ऋषिकेश, सालासर धाम और खाटू श्याम जी जैसे पवित्र शहरों को भी इसमें शामिल किया गया है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस योजना के तहत मुफ्त परिवहन, आवास और भोजन की सुविधाएँ दी जा रही हैं, जिससे लोग यात्रा का वित्तीय बोझ उठाए बिना पवित्र धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हो सकते हैं।

    ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि पहली जुलाई से प्रदेश की महिलाओं के खातों में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पैसे आने शुरू हो गए हैं। हर महिला 1,000 रुपये प्रति माह की हकदार है, जबकि अनुसूचित जातियों से संबंधित महिलाएँ 1,500 रुपये प्रति माह की हकदार हैं।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लगभग 75 लाख महिलाओं को पहले ही पैसे मिलने शुरू हो चुके हैं।”

    विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों को सचेत करते हुए कहा, “अगर विपक्षी सत्ता में आते हैं तो वे ‘आप’ सरकार द्वारा शुरू की गई सभी जन-पक्षधर पहलों को बंद कर देंगे।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा जनकल्याण को प्राथमिकता दी है, जिसकी मिसाल टोल प्लाजाओं को बंद करना है। उन्होंने कहा, “लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 19 टोल प्लाजे बंद कर दिए हैं, जिससे आम लोगों की रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है। पारदर्शी तरीके से नौजवानों को 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं, 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और लगभग 44,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।”

    स्वास्थ्य सेवा के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के माध्यम से व्यापक और किफायती चिकित्सा इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना देश में अपनी तरह की पहली योजना है, जो पंजाब के हर निवासी परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराती है। यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब व्यापक स्वास्थ्य कवरेज देने वाला पहला भारतीय राज्य है। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है और लाखों लोग इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठा चुके हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related