Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका

Date:

चंडीगढ़, 21 मई – आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मंगलवार को बीजेपी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को बड़ी बढ़त मिली। वहीं बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता शिअद (बादल) छोड़कर आप में शामिल हो गए। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी आप को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी मजबूती मिली है।

भाजपा के 2 बार (2002 और 2007 में) विधायक रहे सुखपाल सिंह नन्नू ने 2021 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा छोड़ दी थी। उस समय उन्होंने कहा था कि भाजपा के कृषि कानून किसान विरोधी हैं और नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के किसान और आम लोगों बहुत निराश किया है। आप में शामिल होने के बाद सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि मान सरकार किसान समर्थक सरकार है। उन्होंने कहा कि आप सरकार कृषि क्षेत्र को ऊपर उठाने के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों को नहरी पानी और दिन में पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों पर भी ध्यान दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

दर्शन सिंह कोटफत्ता, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। 2012 में वह बठिंडा ग्रामीण से अकाली दल से विधायक बने। उन्होंने 2022 में भुच्चो मंडी (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन पार्टी की नीतियों से नाराज़ होकर वह मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं को आधिकारिक तौर पर आप में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) खत्म हो गया है। लोगों का अकाली दल से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्योंकि अब यह केवल बादल दल बनकर रह गया है जो भ्रष्ट और स्वार्थी लोगों से भरा हुआ है। मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। पंजाब में उसके पास कोई मौका नहीं है। पंजाबी अपने आपसी भाईचारे के लिए जाने जाते हैं। यहां के लोग कभी भी किसी के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत बर्दाश्त नहीं करते। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम अपने दो साल के काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जिसके कारण हर दिन अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब समर्थक हर आवाज का आप में स्वागत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...