Monday, August 17, 2026
Monday, August 17, 2026

लुधियाना में स्विफ्ट कार ने कुचला युवक:आज होगा पोस्टमार्टम,बहन से जा रहा था राखी बंधवाने,सिर और छाती पर लगी चोट

Date:

पंजाब के लुधियाना में कैलाश नगर रोड पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक टाइगर सफारी चिडिया घर नजदीक एक मुर्गों की दुकान पर काम करता था। वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था। तभी कैलाश रोड नजदीक एक स्विफ्ट कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी।

कार का ड्राइवर मौके से भाग गया। रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने खून से लथपथ हालत में युवक को जमीन पर पड़े देखा तो उसने उसकी पहचान की। वह युवक उसके दोस्त का बेटा था। वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। मरने वाले का नाम रितेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related