Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

डंकी रूट से अमेरिका गए युवक की मैक्सिको में मौत

Date:

 

मोहाली—मोहाली के समगोली के रहने वाले एक युवक ने मैक्सिको में भूखे-प्यासे रहने के कारण दम तोड़ दिया। एजेंटों द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की वजह से उसका शव चार महीने तक मैक्सिको की मोर्चरी में पड़ा रहा।

 

28 वर्षीय हरदीप सिंह, जुलाई 2024 में अमेरिका डॉलर कमाने का सपना देखकर डंकी रूट से घर से निकला था। करीब 38 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी वह अमेरिका नहीं पहुंच पाया। क्योंकि डंकी के जरिए उसे अमेरिका भेजते समय एजेंटों ने उसके दस्तावेज नेपाल के बना दिए गए थे। इस वजह परिवार ने शव को भारत लाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। साथ ही यह साबित किया कि मृतक नेपाल का नहीं बल्कि भारत के पंजाब का रहने वाला है।

बाकायदा उसके फिंगर प्रिंट मैच करवाकर भारत से भेजे गए। तब जाकर मृतक बेटे का शव भारत पहुंच पाया। इस दौरान जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में गम का माहौल था। गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...